ArticleHindi में आप को कई तरह की कहानी जैसे - प्रेम, गांव जवार, बलिदान, सृजनात्मक, वास्तविकता, स्मृतिया, सम्भावना, विनम्रता, हास्य, वात्सल्य, छल, प्रपंच, करुणा आदि की झलक देखने को मिलेगी

Post Page Advertisement [Top]

सै सुनार की एक लोहार की

दुनिया में यूं तो हर तरह के व्यक्ति होते है बुरे, धोखेबाज, लालची, मतलबी, तो यही अच्छे, मददगार, सरीफ, लोग भी होते है, ये कहानी दो दोस्तों की है, इस कहानी में जब कोई व्यक्ति अपना सराफत छोड़ देता है तो क्या होता है

किसी गाँव में दो दोस्त रहते थे, एक सुनार था दूसरा लोहार था, दोनों दोस्त थे लेकिन दोनों के स्वभाव में बहुत अंतर था। लोहार सीधा और सरल स्वभाव का सरीफ इंसान था लेकिन इसके उलट सुनार आलसी और मक्कार व्यक्ति था।

blacksmith doing his work
(Photo credit:  Pew Nguyen from Pexels) 

सुनार अपनी दुकान बंद कर के शाम को लोहार के घर जाता उससे इधर उधर की बाते करात और लुहार के हाथ का बना हुआ कोई सामान उठा के ले जाता यह इसका रोज का काम था। 

इस से लोहार को बहुत नुक्सान हो जाता। इन सभी चीजों को बनाने के लिए गरीब लोहार बहुत मेहनत करता पर दोस्ती के कारण कुछ बोल नही पता ।

एक दिन लोहार ने बड़ी मेहनत से एक बाल्टी बनाई उस बाल्टी को बनाने के लिए लोहा भी उधर ले आया उसने सोचा कि जो समान बनेगा उसे बेच कर उधार चुका दूँगा। 

वह सुबह से बनाने लगता है शाम होते होते वो एक बाल्टी बना के तैयार करता है और बाल्टी भी बहुत अच्छी बानी थी। लोहार भी सोंच रहा था कि बाल्टी बिकेगी तो अच्छे पैसे मिल जाएगी। उन पैसे से उधर दे दूंगा और अपने बच्चो के लिए कपड़े खरीद लूंगा यही सोच रहा था।

तभी उसका दोस्त सुनार वहां आ जाता है रोज की तरह इधर उधर की बाते करने लगता है, थोड़ी देर बाद उसकी नजर उस बाल्टी पर पड़ती है।  

उसको वो बाल्टी बहुत पसंद आती है। सुनार बोला घर पे जो बाल्टी है वो खराब हो गई है उसमें के जगह छेद हो गया है, मै इस बाल्टी को ले लेता हूं, तुम्हारी भाभी इस बाल्टी को देख कर बहुत खुश हो जाएगी, यह कह कर सुनार अपने घर की ओर निकल पड़ता है।


Write by- Shlok Kumar

hindi kahani -  the moral story in Hindi sweet kulfi ki Kahani story in the village

आप भी कहानियां लिखने के शौकीन है तो आप अपनी कहानी हमे भेजिए हम आप की कहानी अपने ब्लॉग पर लगाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bottom Ad [Post Page]