चिलमन story
यह कहानी है, एक व्यक्ति जो अपने पत्नी को साथ नये घर मे रहने पहुँचा। पहली मंजिल पर स्थित उनके कमरे की मुख्य खिड़की से दूसरे घर की छत दिखाई देती थी।
![]() |
| (Image credit: dan cristian padure on unsplash) |
अगली सुबह पत्नी ने पति से कहा देखो सामने वाली छत के तार पर फैले हुए कपड़े कितने गंदे है । लगता है उन्हें कपड़े धोने ही नही आते लगता इन्होने डिटरजेंट का इस्तेमाल ही नहीं किया ।
पति ने पत्नी की बात अनसुनी कर दी कुछ दिन बाद फिर पत्नी ने यही बात कही । पति ने इस बार सुन ली , पर कोई प्रतिक्रिया नही दी ।
कुछ दिनों बात पति-पत्नी खिड़की के पास बैठे नास्ता कर रहे थे पत्नी नजर हमेसा की तरह सामने वाली छत पर ही गयी और वह चहक गई अरे आज तो सूरज पश्चिम से उग आए है क्या ?
जरा देखिए, पड़ोसी ने कितने साफ कपड़े धोये है लगता है आज किसी और ने धोये है । पति शांति से बोला, उसके कपड़े जैसे पहले धुलते थे वैसे ही धुले है, दरसल हमारी खिड़की का शीशा ही गंदा था। जिसे आज सुबह उठकर मेने साफ कर दिया।
किसी दूसरे की निंदा या आलोचना करने से पहले हमें अपने अंदर झांक कर देख लेना चाहिए।
Writes by- अखिलेश कुमार
story in Hindi - the moral story in Hindi sweet kulfi ki Kahani story in the village


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें