ArticleHindi में आप को कई तरह की कहानी जैसे - प्रेम, गांव जवार, बलिदान, सृजनात्मक, वास्तविकता, स्मृतिया, सम्भावना, विनम्रता, हास्य, वात्सल्य, छल, प्रपंच, करुणा आदि की झलक देखने को मिलेगी

Post Page Advertisement [Top]

जीवन का स्वार्थ कहानी

यह कहानी जीवन के उतार चढ़ाव जो की आम बात है, फिर भी कुछ चीजों को लोग दिल से लगा लेते है और कुछ को नजरंदाज कर देते है।


beautiful waterfall
(Photo credit: Diego Rezende from Pexels) 

 जीवन में अच्छे बुरे लोग हमेशा मिल जाते हैं, जिससे जीवन जीना आसान हो जाता है। यही बुरे लोग मिले तो जिंदगी जीने का सबक मिलता है।

अच्छे लोग मिले तो जीवन में जीने के लिए आगे सहायता मिलता है ।

जीवन में सबसे प्यारा रिश्ता होता है दोस्ती का लेकिन जीवन में सभी चीजों को मिलाकर देखा जाए, तो आप के जीवन की शुरुआत इसी दोस्ती से ही होती है, दोस्त अच्छे भी होते हैं दोस्त बुरे भी होते हैं।

लेकिन मुझे यकीन है कि इसमें से सिर्फ कुछ ही दोस्त आपके सच्चे दोस्त होते हैं।

ये कहानी शुरू होती एक लड़के से जो ना ही तो ज्यादा गरीब है ना ही अमीर है। उसके जीवन में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

 वह लोगों से एक अच्छी दोस्ती चाहता था। मगर उसे कभी ऐसे दोस्त  मिला ही नही।

जिससे वह दोस्ती कर सके। जोभी उसके दोस्त बने, वो लोग अपने स्वार्थ के कारण बनाते।

 जिनको भी दोस्त बनाया, वो लोग अपना स्वार्थ देखने लगे। किसी ने कभी भी उसे अपना सच्चा दोस्त नहीं माना, जबकि वह सभी को अपना सच्चा दोस्त मानता था।

जब वह इन सबसे परेशान हो गया, तो उसने सभी से अपनी दोस्ती खत्म कर ली।

एक दिन इसे सोसल साइट पे इसको फ्रेंड रिकवेस्ट आया। 

उसने अपने से 40 साल की औरत से दोस्ती कर  ली। जब यह दोस्ती  की, तो उसको यह पता नही था कि वह 40 साल की महिला है।

लेकिन बाद में उसने, बताया और कहा कि अगर तुम चाहो तो मुझसे दोस्ती खत्म कर सकते हो।

लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने कहा मैंने तुम्हारी उम्र देख कर या तुम्हारे बारे में जानने के बाद दोस्ती नहीं की।

 इसलिए मुझको इससे कोई फर्क नही पड़ता, कि तुम्हारी कितने उम्र है, कितनी बड़ी हो तुम।

अब इसी तरह कुछ महीने बीत गया वह सब रात तक अपनी बातों को एक दूसरे से बताते थे। 

एक बार ऐसा हुआ की वह कुछ बीमार हो गई, जिस कारण से उससे बात करना बंद हो गया।

वह लड़का सोचने लगा, की क्या बात हुआ जिससे उसने मुझसे बात करनी बंद कर दी।

धीरे धीरे कुछ हफ्ते बीत गया एक दिन वह नदी किनारे शांति से बैठा था, तभी उसका मैसेज आया "कैसे हो" वह कुछ देर, शांत रहा थोड़ी देर के बाद।

 उसने उससे बात की और पूछा तुम कैसी हो तो उसने अपनी तबीयत के बारे में उस लड़के को बताया।

उसकी बात सुनकर वह लड़का कुछ देर चुप रहा, फिर उसने कहा कि तुम हमें यह बात पहले भी बता सकती थी। 

मुझे क्यों नहीं बताया उसने कहा मुझे एक घातक बीमारी हुई थी। जिस कारण मै किसी से कुछ भी कहने सुनने के हालत में नहीं थी।

सब बातों को सुनकर लड़का उससे पूछा की तुम कहा रहती हो अपना पता तो बताओ।

मुझे तुमसे मिलना है, लेकिन औरत ने मना कर दिया। अपना पता नहीं बताया।

कुछ दिन बीत गए, अब यह अपने सारी बातों को एक दूसरे से बताने लगे , वह लड़का उसे औरत को मिलने की जिद करने लगा। तो वो कभी कुछ ना कुछ बहाना बनाकर मना कर देती। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया उसकी जरुरते बढ़ती गई।

लड़का को भी यह लगने लगा कि यह औरत भी उससे अपने स्वार्थ के लिए ही बात कर रही है। 

एक दिन की बात है वह लड़का उसके घर गया, उसने उसके घर की हालत देखी, उसके घर की हालत ठीक नही थी।

एक मजबूर औरत समझकर वो उसे कुछ ना बोलता और कभी रुपए पैसे से मदद भी कर देता। 

क्योंकि जब भी उसे पैसे या किसी वस्तु की आवश्यकता पड़ती वह उससे कोई घर की मजबूरी बताकर मांग लेती धीरे-धीरे समय बीतता चला गया।

 वह एकदम परेशान हो चुका था, उस औरत की मदद के चक्कर में काफी कर्ज ले चुका था।

अब उसके पास पैसे भी नहीं बचे। जैसे जैसे पैसे खत्म होता गया उस औरत के स्वभाव में अंतर आना प्रारम्भ हुआ।

कुछ दिन बाद अपना दिया गया पैसे को वापस लेने के लिए प्रयास किया परंतु वो औरत पैसे देने से इनकार कर दिया।

कुछ दिन बाद उसकी स्वास्थ खराब हो गया, परंतु इस बार उसका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया।

 उस लड़के ने उसे यह सोचकर पैसे दे दिए कि जाने दो मजबूरी है। धीरे-धीरे काफी दिन तक वो उसकी सेवा भी किया।

 और पैसे भी लगाएं परंतु जैसे ही वह औरत का स्वास्थ सही हुआ उसने अपने पूण स्वरुप में वापस आ गई।

अब उस लड़के का मन अंदर से टूट चुका था परंतु फिर भी सब भूल कर उसे दोस्ती बनाये रखा। इतना सब होने के बाद भी उसकी दोस्त का रिश्ता जिंदा रहा। लेकिन अब थोड़ा दुश्वारी थी लेकिन अब लड़के को सब कुछ पता था और वह यह देखना चाहता था कि आखिर व्यक्ति कितने स्वार्थी तो हो सकता है। यह स्वास्थ जीवन में कितना हद तक मनुष्य को गिरा सकता है।

तुमने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा? क्या तुम शादी कर चुकी हो? उसे कुछ देर बाद कहा मैं शादी के बारे में सोचा भी और शादी भी कर चुकी। बस उसके आगे पूछना मत।  कुछ दिन बाद वह औरत रोते हुए आई और उसने कहा मेरी एक बेटी भी है और वह बहुत बीमार है मुझे कुछ पैसे की जरुरत है।

लड़का बिना कुछ सोच समझे कुछ पैसे निकाल कर दिया अब वह चली गई उसने पूरे जीवन में जब से उससे दोस्ती की थी तब से आज तक वो पहली बार सच्ची बात बोली थी। लड़का बोला बस यही तो चाहता था फिर रात हुई वह दोनों बात करने लगे सबसे पहले उस औरत ने यह बताया कि मेरी एक लड़की है जिसका नाम है मधु।

वह चुप रहा और कुछ देर बाद बोला अच्छा यह बात आप ने पहले क्यों नहीं बताया अच्छा फिर ठीक है तुमने मुझे एक सच्चाई बताई तो मैं भी तुम्हें एक सच्चाई बताता हूं। पहले तो यह आपसे एक दोस्ती चाहता था जो तुमसे हमको कभी नहीं मिला मेरे दिल के कुछ अंग को निकाल कर आप के सम्मुख रखना था जिसे आपने बखूबी प्रयोग किया पर मैं आपसे दोस्ती खत्म कर रहा हूं और आपको एक बात बताता हूं आज के बाद कभी भी किसी व्यक्ति से दोस्ती मत करिएगा।

hindi kahani - panchatantra story anokha khajana in hindi

आप भी कहानियां लिखने के शौकीन है तो आप अपनी कहानी हमे भेजिए हम आप की कहानी अपने ब्लॉग पर लगाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bottom Ad [Post Page]