ArticleHindi में आप को कई तरह की कहानी जैसे - प्रेम, गांव जवार, बलिदान, सृजनात्मक, वास्तविकता, स्मृतिया, सम्भावना, विनम्रता, हास्य, वात्सल्य, छल, प्रपंच, करुणा आदि की झलक देखने को मिलेगी

Post Page Advertisement [Top]

 जल प्रदूषण

जल सभी जीवों के लिए बहुत जरूरी है। इंसान या जीव जंतु भोजन के बिना तो महीनों जीवित रह सकते है लेकिन पानी के बिना वह दो तीन दिन तक ही जीवित रह सकते है।

a hand in sea water
(Photo credit:  Victor Freitas from Pexels) 

 इंसान भी अपना बसेरा वही बनता था जहाँ स्वच्छ जल हो। जल की महत्वता इसी से स्पष्ट हो जाता है कि पुरानी सभ्यताओ का जन्म नदी घाटियों के किनारे ही हुआ। आज भी लोग वहीं फल-फूल रहे है। जिस जगह पे जल की पूरी व्यवस्था है । जल की आवश्यकता कल-कारखानों, परिवहन आदि सभी के लिए पड़ता है। जल मनुष्य का साथी जीवन दाता और जाने क्या-क्या है? लेकिन इंसान इसे कइयों तरीके से इसको प्रदूषित कर रहा है। 

1 जल प्रदूषण क्या है ? उससे कैसे बचा जा सकता है?

स्वच्छ तथा प्राकृतिक जल को कई तरह से गंदा करना जल प्रदूषण कहलाता है। अब छोटे-बड़े नगरों में तरह-तरह के कारखाने खुल गए है इनसे बहुत से अपशिष्ट पदार्थ निकलता है जो नदियों और झीलों में बहा दिया जाता है। इसी से जल प्रदूषित हो जाता है।

गंगा नदी का जल आज जिस तेजी से प्रदूषित हो रहा है वो हम सब जान रहे है

पेड़ो से हमारा जीवन
पेड़ पौधों का मानव जाती के लिए जो महत्व है उतना किसी भी वास्तु का महत्व नही है,पेड़ पौधे जीवोके लिए कोई बरदान से कम नही है।

पेड़ पोधो से हमें जीवन रक्षक दवाएंमिलती हैं। जिससे असाध्य से असाध्य रोग का इलाज हम कर सकते है। इलाज के लिए जड़े, तान, छाल, पत्ती, फूल, बीज, आदि सभी भागो का इस्तेमाल किया जाता है। भोजन और दवाइयाँ जीवी के लिये एक अनमोल उपहार हैं जो पेड़ और जंगल हमें उदारता से देते हैं। पेड़ हवा की गुणवत्ता में सुधार करते हैं जो धूल और अन्य वायु प्रदूषण कों अवशोषि तकरते है जिससे वायु स्वच्छ होता है।

जीवो को जीवन जीने में एक महत्व्पूर्ण योगदान पेड़ पौधों द्वारा दी जाती है। वे शहरी वातावरण से भी प्रदूषणको और शोर द्वारा ध्वनि प्रदूषण को भी नियंत्रित करते हैं।

वे मिट्टी से जहरीले तत्वों को अवशोषित करते हैं और मिट्टी को अपनी जड़ों के साथ बांधकर रखते हुए मिट्टी के कटाव से भी लड़ते हैं।

उन स्थानों पर जहां पेड़ की जड़ें मिट्टी को बांधती हैं और पत्तियों की एक छतरियां का काम करती है वर्षा में बारिश के बहाव को तोड़ देती हैं।

जंगल ताजे पानी का संरक्षण करते हैं जिस पर भूमि पर सभी जीवन रूप निर्भर करते हैं।

पेड़ हमें गर्मी के दौरान छाया प्रदान करते हैं। पेड़ों पर मदुमक्खी से लेकर जानवरों तक इनका आसरा लेते है।

जीवन के ग्रह रूपों पर सबसे छोटे कीट सेलेकर सबसे बड़े जानवर तक को अपना जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। पेड़ धरती पर जीवन को जीवित रखने में मदद करते हैं। इंसानों की तरह पेड़ भी उगते हैं, और अपना भोजन बनाते है। भोजन बनाने के लिए इनको पानी की जरूरत पड़ती है। हमारी तरह उन्हें भी देख भाल की आवश्यकता होती है।

"मनुष्य और जीवों का पृथ्वी पर सबसे अच्छे दोस्त पेड़ है"






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bottom Ad [Post Page]