महामारी और प्यार की एक कहानी
आज मै कोई कहानी नहीं लिख रहा हु, आज के समय जब सभी लोग महामारी से भयभीत है। मिल कर उससे मुकाबला कर रहे है, ऐसे अनिश्चितता और भय के माहौल में प्यार की बड़ी कीमत है।
![]() |
| (Image credit: mrjn photography on unsplash) |
हम थोड़ा सा प्यार दे कर दुसरों को बड़ा (लड़ने की शक्ति) दे सकते है। हम अपने जीवन मे प्यार का महत्व नही देते तो इसका मतलब है की शक्ति को को कभी महसूस ही नही किया।
जो प्यार को जानता ही नही वह किससे प्यार करेगा? वह नफरत से ही प्यार करेगा।
हमने अपने आशाओं से प्यार करना सिखा है। जब हम घर आते है तो हमारी यह आशा रहती है, कि बढ़िया खाना खाने को मिले, परंतु ऐसा नही होता है तो।
हर मनुष्य के पास प्रेम है जिसे वह दूसरों को दे सकता है। एक मनुष्य होने के नाते, सबसे बड़ा उपहार किसी वस्तु का नही भावनाओ का है। हम एक दुसरो को प्रेम से जीत सकते है। प्रेम में बड़ी शक्ति है।
दुर्भाग्य की बात है कि हम मनुष्यो ने नफरत से प्यार करना सीख लिया है प्यार से प्यार करना जानते ही नही।
युनान के दार्शनिक सुकरात ने यह कहा था कि "अगर आपको वह न मिले, जिस चीज को आप चाहते है तो आपको दुख होगा"
उदाहरण के लिए अगर हम चाहते है कि हमारे तकिया के नीचे एक स्वर्ण मुद्रा मिल जाये। मगर वह न मिले तो हम खुश नही होगी। अगर उसके बजाय साँप मिल जाये तो, जो हमने नही चाहा तो भी हमे खुशी नही है।
अगर हमें स्वर्ण मुद्रा मिल भी जय, तो छड़िक सुख के बाद हमे दूसरे चीज के न होने से दुखी होने लगेंगे। जब आप खुद को देखने लगेंगे तब आप जान पाएंगे कि इस संसार को बनने वाला आप के अंदर है।
जिस डर आप खुद को जान जायेगे उस दिन बाकी सबको भी जान जानने लगेंगे।
मनुष्य प्रेम का अभ्यास कर के अपने हृदय में मौजूद शांति का अनुभव कर के जीवन को सफल कर सकता है। क्योंकि जिस चीज का अभ्यास हम अपने जीवन मे सबसे अधिक करते है।
उसमें माहिर हो जाते है। यदि हम नफरत का अभ्यास करेगें तो उसमें माहिर हो जायेगे। उसी तरह आप अपने अंदर की प्रेम को पाने का अभ्यास करेगे तो उसमें माहिर हो जायेगे।
आप इस पर विचार करिए। मनुष्य बनिये, क्योंकि आप मनुष्य के रूप में है। अपने जिंदगी में उस चीज को अपनाए, जो मनुष्य की असली इंसानियत है तो हम क्या कुछ नही बदल सकते।
यह जिंदगी आप को एक उपहार के रूप में मिली है। इसे स्वीकार कीजिये और अपने जीवन को सफल बनाइये।
Writes by- अखिलेश कुमार
Hindi story - the moral story in Hindi sweet kulfi ki Kahani story in the village
कहानियां - पेड़ पौधे और हमारा जीवन | Trees are important for environment


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें