Village School Stories
गाँव मे एक सरकारी School खुलने वाला है। School खुलने की खुशी इससे ज्यादा सायद ही गाँव में किसी और को होगी | यह village school stories है
![]() |
| interesting short stories |
इसकी बड़ी बहन को पढने के लिए दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाना होता है, क्योंकि उसके गाँव के सबसे पास का स्कूल वही है, वहां उसे अकेले ही जाना होता उस गाँव मे उसकी बहन ही एक लड़की है जो स्कूल जाती है।
सुबह सुबह गांव के बुजुर्ग अपने घर के बाहर बोरसी जला के आग ताप रहे थे और बीड़ी पीते हुए आपस में बात कर रहे थे।
"तोके पता हव कुछ अपने गाँव में का होए वाला हव्" नाही हमके नाही मालूम कुछ बतावा ? "अरे इतनी बड़ी बात तोके पता नही अपने गाँव मे स्कूल खुले जात हव्" चला अच्छा हौ अपने गाँव क लइकन भी पढिहन कम से कम नाव गाँव त लिखे पढ़े लागिहन
"लइकन क त ठीक हाव् , देखा जोखू अपने बिटियां के भी पढ़े दूसरे गाँव भेजेलन, अब जब अपने गांव में स्कूल खुल जाए त इहा क लईकी भी जाये के कहीअन"
मंजू स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थीं तभी उसकी माता जी "एक खे रोटी रख देई अचार से खा लेबी? नही माई आज स्कूल में खिचड़ी बटी आज टिफिन नाही लेजब। स्कूल के देरी होत हौ हैम जात हई।
रास्ते मे कुछ लड़के टायर चला रहे थे। इस खेल में कई बच्चे रेस लगते है बस फर्क यही होता है कि एक छोटी से लकड़ी से इसे मरना होता है और उसे उसी लकड़ी से मार कर ही कही भी घुमा लेते और रेश करते है।
उसमे से एक लड़का ने पूछा मंजू टायर चलाईबी? मंजू बोली ई झोला ना देखात हौ हम स्कूल जात हई हमे देरी हो जाई स्कूल जाय में।
जब वह गाँव के बाहर पहुची खेतो की तरफ तो देखा कि मटर के खेत ओश की बूंदों के चादर से ढकी हुई है उस पर सूरज की प्रकाश पड़ती तो इसे बहुत मजा आता कुछ देर देखने के बाद वह आगे बढ़ जाती वह इसका रोज का काम था।
चलते चलते जब नदी के पास पहुची तो अपनी सहेली को जाते देखा। उसकी सहेली का नाम राधा था जो उसी गाँव की थे। तब वह दौड़ कर अपने सहेली के पास पहुची और बोली हमरे गाँव मे भी स्कूल खुले वाला है अब हमहू के एतना दुरे नाही आवे के पड़ी हमरे घरे के बगल में चाची बतावत रहली की गाँव मे स्कूल खुले वाला है। स्कूल खुल जाइ तो अपने बिटिया के भी स्कूल में पढ़े भेजिहन।
स्कूल खुलने की खुशी बया न कर सकती थी बया करने के लिए उसके पास शब्द कम पड़ गए थे। amazing story
इतना कहते हुए उनका स्कूल आ गया और वह दोनों अपने स्कूल में चली गई।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें